केशव प्रसाद मौर्या बन सकते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष: सूत्रों के हवाले से खबर,संगठन व पार्टी के अंतर्द्वन्द के बाद आ सकता है बड़ा फैसला |

केशव प्रसाद मौर्या बन सकते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष: सूत्रों के हवाले से खबर,संगठन व पार्टी के अंतर्द्वन्द के बाद आ सकता है बड़ा फैसला |

ब्यूरो प्रमुख - राजनारायण मिश्र 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नए चेहरे की ताजपोशी की सुगबुगाहट के बीच, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केशव प्रसाद मौर्या इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व संगठन के बीच चल रहे अंतर्द्वन्द के बाद इस निर्णय पर मुहर लगाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है, जिससे यह खबर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

केशव प्रसाद मौर्या, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी अद्वितीय छवि और करिश्माई नेतृत्व से पहचाने जाते हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिली अप्रत्याशित परिणाम के बाद पार्टी के बैठको में सरकार व संगठन पर उनके बयान ने पार्टी के अंदर सरगमी बढ़ा दिया था |मौर्या की रणनीतिक दृष्टि और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए, पार्टी उन्हें अध्यक्ष की भूमिका देने के लिए तथा उत्पन्न अंतर्द्वन्द को समाप्त करने प्रयास पर विचार कर रही है |

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मौर्या के नाम पर सहमति जताई है और जल्द ही इस निर्णय की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी को एक जुट रखने तथा संगठन से सामंजस्य स्थापित करने में सहायक माना जा रहा है |

भाजपा के भीतर भी मौर्या की कार्यशैली और नेतृत्व कौशल की सराहना की जा रही है। 

केशव प्रसाद मौर्या का राजनीतिक अनुभव और जनता के साथ उनकी करीबी समझ तथा पार्टी में चुनाव में मिली अत्याषित परिणाम ने पार्टी के अंदर चल रहे उहा पोह पर विराम लगाने के प्रयास में लगी हुई है | भाजपा नेतृत्व,भाजपा को आगामी चुनावों में सफलता की नई ऊँचाइयों पर पहुँचने की संभावना व्यक्त कर रही है |  जिससे पार्टी के भीतर नई उम्मीदों और आकांक्षाओं का संचार हो सके ।