भारतीय रेलवे–एसबीआई ने मिलाया हाथ, कर्मचारियों को मिलेगा 1 करोड़ तक बीमा कवरेज

नई दिल्ली | 01 सितम्बर 2025
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में आज भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इस साझेदारी से एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले करीब 7 लाख रेलवे कर्मचारियों को अब पहले से कहीं अधिक उन्नत बीमा लाभ मिलेंगे।
मुख्य लाभ:
-
दुर्घटनावश मृत्यु पर बीमा कवर: अब मिलेगा ₹1 करोड़ का कवरेज।
-
हवाई दुर्घटना (मृत्यु) कवर: बढ़ाकर ₹1.6 करोड़ किया गया।
-
रुपे डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त बीमा कवर: अधिकतम ₹1 करोड़।
-
स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर: ₹1 करोड़।
-
स्थायी आंशिक विकलांगता कवर: अधिकतम ₹80 लाख।
-
प्राकृतिक मृत्यु कवर: बिना किसी प्रीमियम और मेडिकल टेस्ट के ₹10 लाख।
समारोह में मौजूद रहे:
-
रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री – श्री अश्विनी वैष्णव
-
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष – श्री सतीश कुमार
-
भारतीय स्टेट बैंक अध्यक्ष – श्री सी.एस. शेट्टी
खास बात:
-
वर्तमान में CGEGIS के तहत ग्रुप A, B, C कर्मचारियों को क्रमशः ₹1.20 लाख, ₹60,000 और ₹30,000 का बीमा कवर मिलता है।
-
नई साझेदारी से यह लाभ अब कर्मचारी-केंद्रित, संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण के अनुरूप कई गुना बढ़ गया है।
-
विशेष रूप से ग्रुप C और अग्रिम पंक्ति के रेलवे कर्मचारियों को इसका अधिकतम लाभ मिलेगा।
यह समझौता भारतीय रेलवे और एसबीआई के बीच केवल एक वित्तीय साझेदारी नहीं, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।