आजमगढ़ में चकबंदी अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न: सर्वसम्मति से चुने गए नए पदाधिकारी

जनपद आजमगढ़ में चकबंदी अधिकारी संघ का चुनाव बड़े ही सुव्यवस्थित और शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव का संचालन बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अनिल कुमार पांडे के कुशल मार्गदर्शन में किया गया, और चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार मिश्रा, प्रदीप दुबे एवं अभिषेक कुमार वास्तव ने इसे संपन्न कराया।
चुनाव में सर्वसम्मति से संरक्षक पद के लिए अनिल कुमार पांडे को चुना गया, जबकि राकेश बहादुर सिंह को चकबंदी अधिकारी संघ का अध्यक्ष और राधेश्याम वर्मा को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा, उपाध्यक्ष पद पर ज्ञानचंद यादव, संगठन मंत्री के रूप में जैनेंद्र प्रताप, संयुक्त मंत्री के रूप में चंद्र तिरुनायक, तथा कोषाध्यक्ष पद पर भगवत सिंह को चुना गया।
संप्रेक्षक के रूप में जितेन सिंह, अजय सिंह, सुरेश जैसवार और मनोज पांडे सहित अन्य कई अनुभवी व्यक्तियों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है, जो संघ की उन्नति और चकबंदी प्रणाली में सुधार हेतु कार्य करेंगे।
यह चुनाव परिणाम आजमगढ़ के चकबंदी अधिकारियों में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और उम्मीद है कि नए नेतृत्व में चकबंदी कार्य में बेहतरी और पारदर्शिता का नया दौर शुरू होगा।