मिशन शक्ति फेज-05: आज़मगढ़ पुलिस का सशक्त कदम, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन का संबल!

आज़मगढ़, 24 फरवरी 2025 – महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का विशेष अभियान (फेज-05) जनपद आज़मगढ़ में पूरी तत्परता से संचालित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण के तहत समस्त थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध, साइबर अपराध एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही, महिला हिंसा से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
???? वीमेन पावर लाइन (1090)
???? पुलिस आपातकालीन सेवा (112)
???? सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076)
???? चाइल्ड हेल्पलाइन (1098)
???? वन स्टॉप सेंटर (181)
???? साइबर हेल्पलाइन (1930)
???? स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन (102)
???? एम्बुलेंस सेवा (108)
जनपद के सभी थानों में "पुलिस की पाठशाला और चौपाल" के माध्यम से छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति अभियान फेज-05 का यह सार्थक प्रयास महिलाओं को न केवल सुरक्षा बल्कि आत्मनिर्भरता का भी नया दृष्टिकोण प्रदान कर रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम से महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को और अधिक मजबूती मिली है।
???? सशक्त नारी – सुरक्षित समाज!
???? मिशन शक्ति: एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर!