विनीत मोदनवाल ने रचा सफलता का इतिहास
जिला संवाददाता चंद्र प्रकाश मौर्य की रिपोर्ट
मेहनत और समर्पण जब एक साथ चलते हैं, तो सफलता अपने आप नई ऊँचाइयों को छूती है। इसी का जीवंत उदाहरण पेश किया है विनीत मोदनवाल ने।
स्वर्गीय सत्यनारायण मोदनवाल जी एवं माता सुमित्रा देवी के सुपुत्र विनीत मोदनवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ACCA (UK CA) की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है।

इस विशेष उपलब्धि के बाद जब विनीत पहली बार अपने घर पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संदीप मोदनवाल, कृष्णप्यारे मोदनवाल, भोलेनाथ मोदनवाल, प्रदीप कुमार, नन्हें मोदनवाल, राजेश कुमार, सूर्य नारायण, कैलाशपति सहित समस्त परिवारजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने विनीत को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।
इस मौके पर ग्राम प्रधान संदीप मोदनवाल ने कहा कि विनीत की यह सफलता न केवल उनके माता-पिता के सपनों की पूर्ति है, बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल भी है।
उल्लेखनीय है कि विनीत वर्तमान में दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों में शामिल KPMG में सीनियर ऑडिटर (Senior Auditor) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस कठिन डिग्री को हासिल करना उनकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।
✨ विनीत मोदनवाल की यह उपलब्धि हर युवा के लिए प्रेरणा है कि सच्ची लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।






