घर से नाराज़ हो कर निकली युवती ने लगाई छताई पुल से आमी नदी में छलांग, शव बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया
नरसिंह यादव,क्राईम रिपोर्टर, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
- खजनी थाने क्षेत्र में सबेरे 6.30बजे युवती ने आमी नदी में लगाई छलांग
खजनी थाना क्षेत्र में स्थित छताईं पुल आमी नदी में सबेरे 6.30 बजे एक युवती ने छलांग लगा दी, घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने नदी से उसका शव बरामद कर लिया।
*युवती की पहचान बांसगांव थाने की हरनही चौकी क्षेत्र के सैरों गांव के निवासी राजेश यादव की बेटी नीलू यादव* 22 वर्ष के रूप में की गई।
बताया गया कि बीती रात घर में किसी बात को लेकर बदमाशी कर रहे अपने छोटे भाई को नीलू ने डांटते हुए मार दिया था। बताया जाता है कि पिता की डांट फटकार से छुब्ध हो कर नीलू रोने लगी तथा रात में भोजन भी नहीं किया और सबेरे उठते ही घर में किसी को भी कुछ बताए बिना निकल कर सीधे आमी नदी पुल पर छताईं पहुंची और पुल की रेलिंग पर चढ़ कर नदी में छलांग लगा दी।

इस दौरान अपनी कार से खजनी की ओर लौट रहे एक स्थानीय युवक ने उसे नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया।
सूचना पर पहुंची खजनी पुलिस ने स्थानीय गोताखोर तैराक युवाओं के सहयोग नदी के पानी में युवती को तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली, तैराक युवाओं की कूड़े-कचरे और जलकुंभी से भरे आमी नदी के गंदे बदबूदार पानी में गोता लगाने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने एयर बोट से नदी में युवती के डूबने वाले स्थान पर पहुंच कर कांटा फेंक कर युवती के शव को दोपहर में 1 बजे बरामद कर लिया।







