ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा — अजमतगढ़ में भारत माता के जयकारों से गूंज उठा आसमान!

ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा — अजमतगढ़ में भारत माता के जयकारों से गूंज उठा आसमान!

दिनांक: 19 मई 2025
स्थान: विकासखंड अजमतगढ़, आज़मगढ़
रिपोर्ट: राजेश गुप्ता, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश

भारतीय सेना के अदम्य साहस और "ऑपरेशन सिंदूर" की गौरवशाली सफलता को सम्मान देने हेतु आज विकासखंड अजमतगढ़ के प्रांगण से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा देशभक्ति और वीरता की प्रतीक बन गई, जिसने हर दिल को गर्व से भर दिया।

सोमवार सुबह 8:30 बजे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख श्री मनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह यात्रा गोगा शाह मूर्ति तिराहा से प्रारंभ हुई, जो स्मिथ इंटर कॉलेज, कस्बा अजमतगढ़ चौराहा होते हुए ब्लॉक कार्यालय तक पहुंची। रास्ते भर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से माहौल गूंजता रहा।

स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर वीर सपूतों को सम्मान अर्पित किया।

ब्लॉक प्रमुख मनीष कुमार मिश्र ने अपने जोशीले संबोधन में कहा,

“यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना की उस वीरता को समर्पित है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे देश ने आतंक के हर चेहरे को उजागर कर साहस का एक नया इतिहास रचा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि, “26 निर्दोष नागरिकों की शहादत व्यर्थ नहीं गई — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व में भारत ने संकल्प और शक्ति का परिचय दिया है।”

इस गौरवपूर्ण तिरंगा यात्रा में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से

  • भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह

  • ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा

  • खंड विकास अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार मिश्र

  • भाजपा के वरिष्ठ नेता,

  • विकासखंड अजमतगढ़ के सभी ग्राम प्रधान,

  • विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारीगण शामिल रहे।

यह यात्रा एक संदेश बनकर उभरी कि देश के वीर जवानों का सम्मान ही असली राष्ट्रधर्म है।

"तिरंगे के साये में, हर कदम भारत के मान-सम्मान के लिए!"