जयंतीपुर में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जयंतीपुर में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ब्रेकिंग न्यूज़ | बांसगांव

आर.वी.9 न्यूज़ | ब्यूरो प्रमुख- एन. अंसारी

बांसगांव (गोरखपुर)। बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जयंतीपुर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 18 वर्षीय विशाल पुत्र रामकिशुन का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या वजह रही, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।