नाबालिग से दरिंदगी का खुलासा: आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 और आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना रौनापार पुलिस ने एक बेहद गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध में संलिप्त 02 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना रौनापार में मुकदमा संख्या 275/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए न केवल पीड़िता को बरामद किया, बल्कि उसके बयान के आधार पर धाराओं में संशोधन कर मामले को और मजबूत बनाया।
इस प्रकरण में पुलिस पहले ही अभियुक्ता शिल्पा और अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। वहीं, शेष आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को 01 मई 2026 को उस समय सफलता मिली, जब मुखबिर की सूचना पर ग्राम खरैलिया ढाला के पास से अभियुक्ता सुधा (21 वर्ष) और अभियुक्त शैलेश यादव (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी थाना रौनापार क्षेत्र के अजगरा मसर्की गांव के निवासी हैं और इस संगीन अपराध में उनकी सक्रिय भूमिका सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को नियमानुसार न्यायालय भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में व0उ0नि0 रामअनुज शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम—कांस्टेबल अमरनाथ शर्मा, मो. जावेद और महिला कांस्टेबल प्रज्ञा यादव—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कानून से ऊपर कोई नहीं। नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए अब बच निकलना मुश्किल है। आजमगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि समाज को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाती है।







