गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: दो रोडवेज बसों की भीषण टक्कर, चीख-पुकार से दहला हाईवे, 30 घायल
संवाददाता- कौस्तुभ तिवारी, गोला, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
गोरखपुर। वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहा के पास शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने यात्रियों की सांसें थाम दीं। महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस जब यात्रियों को उतार रही थी, तभी पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रही राप्तीनगर डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मचा हड़कंप, सड़क पर बिखर गए यात्री
टक्कर इतनी भयावह थी कि बस के अंदर बैठे यात्री उछलकर गिर पड़े, चारों ओर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
30 घायल, 17 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में करीब 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 17 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में घायल यात्रियों की सूची:
✅ महाराजगंज से:
- नीलम पटेल (60)
- कालिंदी
- बंदना
✅ गोरखपुर से:
- अरुण (खजनी)
- मीना
- शाह आलम (कंडक्टर, राजघाट)
- धर्मेंद्र सिंह (पिपराइच)
- संजय मल (अमईया)
- प्रतीक शुक्ल
- रामसेवक (बेलवा सुकरौली)
- सुशीला (खलीलाबाद)
✅ कुशीनगर से:
- विद्यासागर
✅ नेपाल के लुम्बिनी से:
- विशाल
- उर्मिला
- हिरायती
- कृष्णा
- चंद्रावती
- रामचंद
हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में, बसें जब्त
घटना के बाद पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों बसों को जब्त कर लिया। ड्राइवरों की तलाश की जा रही है। एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हादसे की जांच की जा रही है।
सवालों के घेरे में परिवहन व्यवस्था!
इस दर्दनाक हादसे ने फिर एक बार यातायात सुरक्षा और परिवहन विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है। क्या बस ड्राइवर की लापरवाही इसका कारण बनी? क्या हादसे को टाला जा सकता था? ऐसे सवाल अब प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुके हैं।