पं. दीनदयाल में भारतीय राजनीति को दिया अन्त्योदय का सिद्धांत - महेश उमर

पं. दीनदयाल में भारतीय राजनीति को दिया अन्त्योदय का सिद्धांत - महेश उमर

आर.वी.9 न्यूज़ | संवाददाता, शुभम शर्मा

बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज स्थित विश्वनाथ उमर सभागार में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि पं. दीनदयाल में भारतीय राजनीति को अन्त्योदय का सिद्धांत दिया। जिसने के उपेक्षित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया।

बुधवार को आयोजित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि समारोह में उक्त उदगार व्यक्त करते हुए श्री उमर ने कहा कि पण्डित जी ने अपने सम्पूर्ण जीवन का हर पल मां भारती के गौरव को पुनर्स्थापित करने में लगाया। जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल पंडित दीनदयाल को भारतीय राजनीति में अंत्योदय के सिद्धांत की स्थापना का श्रेय देते हुए कहा कि उनके विचार और सिद्धांत देशवासियों को हमेशा लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। शिक्षक नेता अमरनाथ उमर ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। वे भाजपा की स्थापना के समय से ही वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उनका ग्रंथ एकात्म मानववाद, राजनीतिक कार्रवाई के लिए एक समग्र वैकल्पिक परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है।

इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, लक्ष्मण साहनी, भाजपा नेता विनय तिवारी, गंगासागर शाही, सुरेश उमर, लिपिक सुनील कुमार, अमलेश भारती, मनोज निगम, बृजेश त्रिपाठी, आजाद अहमद, हिमांशु गौड़, विकास गौड़, आशीष उमर, उमेश याद, महेश पटेल, रवि कन्नौजिया, रविंदर चौधरी, अरविंद सिंह, हरिकेश यादव, पंकज पाण्डेय, अनूप जायसवाल, विपुल निषाद, पप्पू यादव, विराज त्रिपाठी, नियाज़ अहमद, अमन पटवा, मनोज निगम, विजय राजभर, प्रदीप सोनकर, सोनू सोनकर, आदि मौजूद रहे।