मिशन शक्ति 5.0 की अनूठी पहल: आजमगढ़ में बिछड़े परिवार का पुनर्मिलन, नई किरण प्रोजेक्ट बना उम्मीद की रोशनी

मिशन शक्ति 5.0 की अनूठी पहल: आजमगढ़ में बिछड़े परिवार का पुनर्मिलन, नई किरण प्रोजेक्ट बना उम्मीद की रोशनी
  • आर.वी.न्यूज़ संवाददाता, मनोज कुमार

आजमगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) समाज में नई सकारात्मक पहल का माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को जनपद आजमगढ़ में आयोजित नई किरण परियोजना के तहत एक बिछड़े हुए परिवार को पुनः मिलाया गया।

कार्यक्रम का संचालन:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल (क्षेत्राधिकारी सदर) के नेतृत्व में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ / नई किरण बैठक आयोजित की गई।

प्रक्रिया एवं परिणाम:

  • इस बैठक में कुल 06 प्रकरणों की सुनवाई हेतु दोनों पक्षों को नोटिस/फोन द्वारा बुलाया गया।

  • इनमें से 04 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।

  • अथक प्रयास और समझाइश के बाद 1 प्रकरण में समझौता कराया गया, जिससे बिछड़ा परिवार पुनः एक सूत्र में बंध सका।

  • शेष प्रकरणों में अगली तिथि तय कर दोनों पक्षों को सूचित किया गया।

मुख्य प्रकरण:

  • पूजा सिंह पत्नी अजय सिंह निवासी बाबू की खजूरी, थाना-मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ का मामला – जिसमें पति पर मारपीट और भरण-पोषण न देने की शिकायत थी। परामर्श एवं मध्यस्थता के बाद दंपत्ति में सुलह कराई गई।

नई किरण परियोजना का महत्व:

  • यह परियोजना बिखरे हुए परिवारों में समझौते और पुनर्मिलन की किरण लेकर आती है।

  • इससे न केवल परिवारों में सुलह-सामंजस्य स्थापित होता है, बल्कि पारिवारिक न्यायालयों का कार्यभार भी कम होता है।

उपस्थित काउंसलर व अधिकारी:

  • डॉ. उमेशचन्द्र पाण्डेय, डॉ. गिरीश सिंह (काउंसलर)

  • उ.नि. महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ.नि. सत्यनारायण यादव (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ)

  • उ.नि. वरुणेश मिश्र (प्रभारी आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ)

  • आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी नेहा सिंह

कुल समझौते : 01
पूजा सिंह पत्नी अजय सिंह, सा0 बाबू की खजूरी, थाना-मेंहनगर, जनपद आजमगढ़